26 Apr 2024, 06:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आजमगढ़ में माया का मोदी पर वार कहा- बसपा का रिजेक्टेड माल ले रही है भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 7:27PM | Updated Date: Aug 28 2016 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमारी पार्टी को बहुमत लाने से कोई नहीं रोक सकता है। रैली के लिए मैदान छोटा पड़ गया है। जब यहां समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव रैली करते हैं तो मैदान उन्हें बड़ा लगता है। रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर एक-एक करके हमले किए।

कांग्रेस के आरक्षण को गुमराह करने की कोशिश

मायावती ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। आर्थिक आधार पर कांग्रेस का 10 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा मात्र छलावा है। कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीएम रहते हुए यूपी के लोगों को गंदगी के लिए जिम्मेदार ठहराया था। शीला ने कहा था कि यूपी और बिहार के लोगों के कारण दिल्ली की दुर्दशा ऐसी हुई है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की नाटकबाजी काम नहीं करेगी। यूपी की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।

मोदी सरकार है दलित विरोधी

मायावती ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यकों को खौफ' में रखने के लिए गोहत्या और लव जिहाद' जैसे मुद्दे उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार दलित विरोधी' है। केंद्र की राजग सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी' करार देते हुए मायावती ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के आम चुनाव से पहले लोगों से किए गए सारे वादे भूल गए हैं। आजमगढ़ की रैली में मायावती ने कहा, विदेश से काला धन नहीं लाया गया है और न ही हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपए दिए गए हैं। जबकि यह वादा किया गया था।' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ और गलत वादों के आधार पर सत्ता में आए, लेकिन उनका काम न के बराबर है।

मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर भी हमला किया और आरोप लगाया कि इस सरकार को गुंडे चला रहे हैं।' यहां महिलायें सुरक्षित नहीं है। यहां 75 जिले हैं, जहां प्रतिदिन महिलाओं के साथ कहीं-न-कहीं दुष्‍कर्म की घटना होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »