26 Apr 2024, 08:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कंप्यूटर बाबा ने रुकवाया अवैध रेत खनन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 11:14AM | Updated Date: Feb 19 2020 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने भिंड जिले के मेहगांव के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ रेत खदानों पर पहुंचकर अवैध कार्य रुकवाए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कंप्यूटर बाबा कल मेहगांव के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) गणेश जयसवाल और अन्य सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ भारौली के गोरम और अमायन के खैरौली खदान पर पहुंचे। गोरम रेत खदान पर जाते समय माफिया ने बाबा के काफिले के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को आड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया।
 
बाबा ने गाडी से उतरकर ट्रॉली को साइड में कराया। इसके बाद गोरम खदान पर 3 पोकलेन मिलीं। जबकि अमायन के खैरौली खदान पर नदी में अवैध तरीके से 3 लिफ्टर चलते मिले। बाबा को देखकर माफिया ने एक लिफ्टर को नदी में बहा दिया। बाबा ने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में अब अवैध रेत खनन और अन्य कार्य नहीं होने दिए जाएंगे।
 
नदियों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य को वे कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने गोरम में अवैध उत्खनन मामले में भारौली थाना प्रभारी विनोद छाबई को निलंबित कर दिया है। कंप्यूटर बाबा ने गोरम क्षेत्र में तीन पोकलेन मशीनों को जब्त कराया। इसके बाद उन्होंने खैरोली खदान में दो लिफ्टर मशीन जब्त करायीं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »