26 Apr 2024, 08:43:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुजफ्फरनगर के छात्र की लखनऊ सड़क दुर्घटना में मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 7:13PM | Updated Date: Jan 19 2020 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इन्दिरानगर क्षेत्र में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक एलएलबी के छात्र की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके सरवट मौहल्ला निवासी मनोज कुमार का 25 वर्षीय पुत्र कनिष्क गौतम मोटर साइकिल पर अपने साथी आदित्य सागर निवासी डिफेंस कालोनी मुरादनगर  गाजियाबाद के साथ जा रहा था। उसकी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो गम्भीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दोनों घायल युवकों को  लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहॉ  डाक्टरों ने कनिष्क को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके साथी आदित्य सागर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कनिष्क यहां एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »