26 Apr 2024, 06:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल में हिंसा के बीच राज्यपाल ने की शांति की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:10PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जारी हिंसा के बीच लोगों से शांति की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसके कारण विभिन्न स्टेशनों पर लाखों यात्री परेशान हुए। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की। हावड़ा और सियालदाह मार्ग पर पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे में रेल सेवा बाधित रही और कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
 
धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राज्य में जारी अशांति से व्यथित हूं। मुख्यमंत्री अपनी शपथ के अनुसार भारतीय संविधान का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और मैं राज्यपाल के नाते अपनी क्षमता के अनुरुप संविधान की सुरक्षा और रक्षा करुंगा। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से शांति की अपील की और ट्रेन तथा बस सेवा नहीं रोकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के कारण चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि उनकी सरकार इसे राज्य में लागू नहीं करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »