26 Apr 2024, 13:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बम का पता लगाने वाले कर्मचारी को मिलेगा 50 हजार का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2015 11:25AM | Updated Date: Jul 30 2015 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे कर्मचारी अश्विनी कुमार को पंजाब में बम का पता लगाने में उनकी सतर्कता और साहस के लिए पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपए देने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, कुमार ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई है। कुमार उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के पठानकोट-अमृतसर सेक्शन में कीमैन के रूप में काम करते हैं।
 
27 जुलाई को सुबह में पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक आंतकी हमला हुआ था और पठानकोट-अमृतसर रेल लाइन (दीनानगर के समीप) पर पुल नंबर 236 पर बम जैसी एक संदिग्ध वस्तु रखी हुई थी।
 
कीमैन कुमार ने गश्ती के दौरान सुबह करीब छह बजे उस बम का पता लगाया। वह बिना देर लगाए उस दिशा में दौड़े जिस तरफ से ट्रेन नंबर-54612 पुल की ओर आ रही थी। अपनी सुरक्षा का ख्याल किए बिना वह पुल पर आने से पहले ट्रेन को रुकवा पाने में कामयाब रहे। रेलवे ने एक बयान में कहा है कि उनकी सावधानी और सतर्कता की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »