नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार जैन को कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें सुमंत चौधरी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गयी है। अभी तक जैन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में विशेष सचिव थे।