26 Apr 2024, 05:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में पुलिस की छह नागरिक सेवाएं ऑनलाईन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 7:43PM | Updated Date: Sep 17 2019 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकूला। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) मनोज यादव ने पुलिस की छह नागरिक सेवाएं आॅनलाइन प्लेटफॉर्म अंत्योदय सरल पोर्टल के साथ जोड़ने की आज शुरुआत की। यादव ने यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर इन सेवाओं के एकीकरण का अनावरण किया। प्रथम चरण में, अंत्योदय सरल पोर्टल के साथ एकीकृत की गई इन सेवाओं में चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन और खतरा मूल्यांकन सत्यापन शामिल हैं। सरल पर उपलब्ध कराई गई नागरिक सेवाओं की इस मौके पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, आईटी, मनीषा चौधरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस और सरल पोर्टल की नागरिक सेवाओं के एकीकरण के साथ, अब आम आदमी के पास इन छह ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए पुलिस के हरसमय पोर्टल तथा सरल पोर्टल पर जाने का दोहरा विकल्प उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के वर्तमान दौर में, आमजन और पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बीच अंतर को केवल डिजिटल पहल के माध्यम से कम किया जा सकता है। इससे पुलिस पर लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा। चौधरी के अनुसार वर्तमान में, हरियाणा पुलिस द्वारा हरसमय पोर्टल पर 33 सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा आने वाले दिनों में पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली और अधिक सेवाओं को सरल पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर डीजीपी क्राइम पी.के. अग्रवाल, एडीजीपी कानून-व्यवस्था नवदीप ंिसह विर्क, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) एच.एस. दून तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »