26 Apr 2024, 10:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इनेलो की भाषा बोल रहे हैं रमेश दलाल : दिग्विजय चौटाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:57AM | Updated Date: Sep 16 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के नेता एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आज स्पष्ट किया कि दुष्यंत चौटाला खापों से माफी नहीं मांगेंगे और आरोप लगाया कि खाप नेता रमेश दलाल चूंकि इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव हैं इसलिए वह इनेलो की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रमेश दलाल का अपमान खाप का अपमान नहीं है हम खाप का सम्मान करते है। दिग्विजय यहां मीडिया से बात कर रहे थे। 

दिग्विजय ने इनेलो नेता अभय चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अशोक अरोड़ा पर भी पिछले एक साल पार्टी से गद्दारी करने का आरोप लगा दिया था। दिग्विजय ने कहा कि यदि अशोक अरोड़ा पिछले एक साल से पार्टी से गद्दारी कर रहे थे तो उनको पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया उन्होंने कहा कि उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की और अगर अशोक अरोड़ा पर विश्वास खत्म हो गया था तो दुष्यंत, उन्हें अजय चौटाला को अशोक अरोड़ा के कहने पर क्यों पार्टी से निकाला गया। जजपा नेता ने अभय चौटाला के इस बयान कि अजय चौटाला के कहने पर वह राजनीति छोड़ देंगे, पर कहा कि  अभय चौटाला ने अजय चौटाला को कभी गद्दार बताया था और भी कई आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा कि उन्हें व दुष्यंत को कई बार मंच से अपमानित किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »