26 Apr 2024, 06:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जगन ने बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:05PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को गोदावरी नदी में एक यात्री नौका के डूब जाने की घटना की जनकारी ली और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।  रेड्डी ने जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिया और इस काम में नौसेना एवं ओएनजीसी की सेवा लेने के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की सहायता लेने के लिए कहा। उन्होंने जिले में मौजूद मंत्रियों को घटनास्थल पर जाने और बचाव अभियान का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में सभी नौका सेवाओं को तुरंत स्थगित करने और नौकाओं की क्षमताओं की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी नौकाओं के लाइसेंस की जांच करने का निर्देश दिया और साथ ही यह भी पता लगाने के लिए कहा कि नौका यात्रा से संबंधित कर्मचारी सही तरह से प्रशिक्षित हैं या नहीं। रेड्डी ने यह भी पता लगाने के लिए कहा कि नौकाएं एहतियाती नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं। उन्होंने घटना पर एक संपूर्ण रिपोर्ट मांगी है और एक विशेषज्ञ समिति द्वारा तैयार सुरक्षा निर्देशों को जारी करने के लिए कहा है। इस बीच, नदी से पांच यात्रियों के शव बरामद हुए हैं। स्थानीय मछुआरे डूबने वाले यात्रियों की तलाश कर रहे हैं और अभी तक दो महिलाओं समेत पांच यात्रियों के शव बरामद किये गये हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »