26 Apr 2024, 12:28:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जमीनी विवाद में चली गोली, दो की मौत चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 3:40PM | Updated Date: Jul 10 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र के टिलौदा गांव में आज जमीनी विवाद में चली गोली से दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस ने ऐहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल स्थिति पुलिस नियंत्रण में है। पुलिस अधीक्षक आशीष यादव ने बताया ग्राम टिलौदा में सरपंच रूस्तम सिंह ने अपने आधा दर्जन हाथियारबंद साथियों के साथ लेकर गांव के रामनिवास के घर और खेत पहुंचे।
 
वहां जमीनी विवाद के चलते ताबडतोड फायरिंग की गयी, जिसमें दो सगे भाई अजय और देवेन्द्र की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। घटना के बाद गांव में ऐहतियातन जिला मुख्यालय से अतिरिक्ति पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तलाश कर रही है। गांव में स्थिति पुलिस नियंत्रण में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »