26 Apr 2024, 13:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकूट पुलिस ने किया इनामी बदमाश को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 7:02PM | Updated Date: Jan 11 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश की चित्रकूट पुलिस ने शुक्रवार को मारकुण्डी क्षेत्र से 10 हजार रुपए के वांछित इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर चेंकिग के दौरान धारकुण्डी करौंहा तिराहे से मारकुण्डी थाने की पुलिस ने इनामी  अपराधी श्रीचन्द्र कोल उर्फ चन्दा उर्फ फूलचन्द को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से  एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बुबली कोल गिरोह के साथ मिलकर छेरिया के पास परासिन के जंगल में वर्ष 2016 में जनता के लोगों को पुलिस की मदद करने के शक में मारा पीटा था, जिसके सम्बन्ध में  मारकुण्डी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तार पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पकड़ा गया बदमाश चिरैया इलाके के बरहा बजरा निही का रहने वाला है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »