26 Apr 2024, 06:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली : कुत्ते को पत्थर मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 1:10PM | Updated Date: Jan 7 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक कुत्ते को पत्थर मारने पर उसके मालिक ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अशफाक रविवार रात काम से घर लौट रहा था तभी घर में बंधा एक कुत्ता उस पर भौंकने लगा। उसे कुत्ता काट न ले इस डर ने उसने कुत्ते पर पत्थर फेंक दिया। 
 
खबर में बताया गया है कि कुत्ते को पत्थर मारने से उसका मालिक मेहताब बौखला गया। उसने अपनी पिस्टल निकाली और अशफाक पर गोली चला दी। खून से लथपथ अशफाक को देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई।
 
इस बारे में डीसीपी नॉर्थ ईस्ट अतुल ठाकुर ने बताया कि अशफाक दिल्ली के वेलकम इलाके में घूम रहा था। इस बीच कुत्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि कुत्ता अशफाक को काटने वाला था। उससे बचने के लिए कुत्ते पर पत्थर मारा। यह देख बौखलाए मेहताब ने गोली चला दी। उसे अस्तापल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »