26 Apr 2024, 05:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

RJD विधायक सुरेंद्र यादव पर हमला, बदमाशों ने की फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 11:18AM | Updated Date: Apr 24 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गया। बिहार के गया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सुरेंद्र यादव पर हमला हुआ है। उन पर बदमाशों ने बीती रात अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में विधायक बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बेलागंज से राजद के विधायक सुरेंद्र यादव देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने जोगिया सिमरा गांव जा रहे थे तभी सड़क पर पेड़ गिराकर लूटपाट कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि वह बाल-बाल बच गए। 
 
सूत्रों ने बताया कि विधायक यादव के अंगरक्षकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कई चक्र गोलियां चलाई जिसके बाद लुटेरे फरार हो गए। विधायक ने तत्काल संबंधित थाना को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु कर दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »