26 Apr 2024, 11:57:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता की समस्यायों को सुने अधिकारी : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 21 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों,पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे सीयूजी नम्बर वाला मोबाइल फोन स्वयं अपने पास रखें और लोगों की समस्याओं को सुनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से आदेश के पालन की पुष्टि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिये हैं कि सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक अपने-अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता से मिलें।
 
यह अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित हों तथा अपने अधीनस्थ जिला एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनसमस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनीटंिरग करने के निर्देश भी दिये हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »