19 Mar 2024, 07:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड : गाड़ी और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 12 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:57PM | Updated Date: May 26 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जीयापानी गांव के निकट सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 12 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सवारी वाहन पर सवार लोग कल देर रात तिलक समारोह में हिस्सा लेने के लिये पाकुड़ जिले के अमडापाडा जा रहे थे तभी जीयापानी गांव के निकट सवारी गाड़ी ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
 
इस दुर्घटना में सवारी गाड़ी पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को अमडापाडा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर ईलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पचान जिले के रामगढ़ थाना के जावारी गांव निवासी रिहाई देहरी (58) , चिहुटिया गांव निवासी किरण राय (52) और हंसडीहा थाना के विष्णपुर गांव निवासी मुकेश राय (24) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »