27 Apr 2024, 02:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

कच्चे आम की चटपटी लौंजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 1:49PM | Updated Date: Mar 27 2018 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 सामग्री:

कच्चे आम - 2

चीनी - 1/4 कप

तेल - 1 से 2 चम्मच 

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम

सौंफ - 1/4 चम्मच

जीरा - 1/4  चम्मच

हींग - 1-2 चुटकी

नमक - स्वादानुसार

काला नमक - 1/4 चम्मच

गरम मसाला - 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 2 चुटकी

 

 विधि:

घर पर गर्मियों में कच्चे आम की लॉन्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। आम को छीलकर गूदा निकाल लीजिये और गुठली अलग कर दीजिए। अब आप गूदे को लंबे मोटे टुकड़ों में काट लें। पैन गरम करें और इसमें तेल डाल कर इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तब आप तेल में हींग, जीरा और सौंफ डाल दें और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये।  फिर हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भूनने के बाद, कटे हुये आम, नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. सारे मसालों को मिलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए।

इसमें आधा कप पानी डालिये और ढककर आम के टुकड़े नरम होने तक पकने दीजिये. 3 से 4 मिनिट बाद, इन्हें चैक कीजिए. आम के टुकड़े नरम है, तो इसमें चीनी और गरम मसाला डालकर मिला दीजिये। लौंजी को धीमी गैस पर खुले ही गाढ़ा होने तक पकने दीजिये। इसे गाढ़ा होने में लगभग 5 मिनट लग जाते हैं।  आम की लौंजी तैयार है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »