26 Apr 2024, 20:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

चीज चिली गार्लिक ब्रेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2016 11:09AM | Updated Date: Jun 20 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्रीः 

ब्राउन ब्रेड/गार्लिक ब्रेड- 8 से 10 पीस,

लहसुन की कलियां-10 से 12 आधी कुटी,

चिली सॉस-1/2 छोटा चम्मच,

मक्खन-50 ग्राम,

गार्लिक पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,

नमक-स्वादानुसार,

बेसिल या हरा धनिया पेस्ट-2 छोटा चम्मच,

काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,

चिली फ्लेक्स-एक छोटा चम्मच,

ऑरिगैनो-एक छोटा चम्मच,

मॉजरेला या चीज क्यूब्स ग्रेटेड-2 से तीन।

विधि:

ब्रेड को लम्बे आकार में काट कर अलग रखें। मक्खन को कमरे के तापमान पर लाने के लिए फ्रिज से निकालकर बाहर रखें। मक्खन, नमक, चिली सॉस, गार्लिक और काली मिर्च पाउडर को एक प्याले में मिक्स करें। इसमें बेसिल और गार्लिक पेस्ट को मिक्स कर लें। इस तैयार मिश्रण को ब्रेड पर लगाएं। ग्रेटेड चीज को लगाएं, चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो को स्प्रिंकल करें। ओटीजी या ग्रिल ओवन में 5 से 10 मिनट चीज पिघलने तक गरम करें। गरमागरम चीज चिली गार्लिक ब्रेड सर्व करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »