26 Apr 2024, 14:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

होम मेड कच्चे आम की मीठी चटनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2016 2:14PM | Updated Date: May 18 2016 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री:
कच्चे आम - 300 ग्राम (2 आम)
तेल - 1 -2 टेबल स्पून
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
सौंफ - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
चीनी या गुड़ - 1/4 कप
नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2-3 पिन्च
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
 
विधि:
आम को धोइए, छीलिए और 2 इंच मोटे टुकड़ों में काट लीजिए। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए, गरम तेल में हींग, जीरा और सौंफ डालिए, हल्का ब्राउन भूनिए, हल्दी पाउडर डालिए, कटे हुए आम डालकर, नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए, मसाला मिलाकर 1-2 मिनिट भूनिए। आधा कप पानी डालिए और ढककर आम के टुकड़े नरम होने तक पकने दीजिए। चीनी डाल दीजिए, गरम मसाला भी डाल दीजिए, धीमी गैस पर, लोंजी को खुले ही गाड़ा होने तक पकने दीजिए। आम की लोंजी तैयार है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »