27 Apr 2024, 04:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मोरिया खिचड़ी व्रत में खाए जाने वाली खिचड़ी है। यह खिचड़ी नवरात्री, एकादशी एवं अन्य व्रत में खा सकते है। मोरिया खिचड़ी को व्रत की कढ़ी के साथ परोस सकते है। इसके अलावा साबूदाना की खिचड़ी भी परोस सकते है। मोरिया को व्रत के चावल भी कहते है। यह खिचड़ी स्वादिस्ट और खाने में हलकी होती है।


विधि:
यह खिचड़ी हम समो या मोरिया से बनाएंगे। इसके अलावा इस खिचड़ी में आलू, हरी मिर्च, अदरक एवम कुछ गरम मसलो का उपयोग करेंगे।
सबसे पहले आलू को छीलकर उसके छोटे छोटे टुकड़े करले। हरी मिर्च और अदरक को भी बारीक कॉट लें। कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करे और उसमे जीरा, दाल चीनी, लौंग और सुखी लाल मिर्च डालकर चोंक लगाए।


जीरा भुनने लगे फिर तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डाले और 1 मिनट तक पकाए। कटे हुए आलू तेल में डालकर अच्छे से मिला ले। स्वाद अनुसार नमक डाले और हिला ले। आलू को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाए। आलू नरम होने पर पानी डाले और 1 उबाल आने तक पकाए।


अब धीरे धीरे समो (मोरिया) को उबलते पानी में डाले और बीच बीच में हिलाते रहे। मोरिया समो पानी सोखने लगेगा। इसे और 5-7 मिनट तक पकने दें। थोड़ा पानी सूखने तक खिचड़ी को पकने दें। अब खिचड़ी में दही डालकर अच्छे से मिला ले। 2-3 मिनट तक और पकने दें। अब मोरिया खिचड़ी या व्रत की खिचड़ी त्यार है। समो खिचड़ी को व्रत की कढ़ी के साथ नवरात्रि के व्रत पर या एकादशी पर परोसे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »