26 Apr 2024, 14:53:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में आतंकवादियों की आशंका के कारण कड़े सुरक्षा प्रबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 6:16PM | Updated Date: Nov 16 2018 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय खूंखार आतंकवादी जाकिर मूसा सहित जैश-ए-मोहम्मद के लगभग आधा दर्जन आतंकवादियों के पंजाब में छिपे होने की आशंका के कारण राज्य में हाई अलर्ट किया गया है जिसके कारण रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने जालंधर और अमृतसर रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर कड़ी जांच-पड़ताल की है। 

आतंकवादी मूसा के अमृतसर में छिपे होने की आशंका में पुलिस ने शहर में मूसा के चार अलग-अलग प्रकार के फोटो वाले पोस्टर चिपकाएं हैं। पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। पोस्टर में बताया गया है कि मूसा जम्मू-कश्मीर के अंसार गजवत उल हिंद संगठन का प्रमुख है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में मंगलवार को पठानकोट जिले के माधोपुर के निकट चार आंतकवादी बंदूक की नोक पर एक कार छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक कार का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »