26 Apr 2024, 11:10:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

NRC मुद्दे पर आज असम बंद- हिंसक प्रदर्शन, जनजीवन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 11:38AM | Updated Date: Oct 23 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिकता (संशोधन) बिल, 2016 को मंजूरी देने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव के विरोध में करीब 46 संगठनों ने 12 घंटों के लिए असम बंद का ऐलान किया है। बंद का आह्वान कृष्ण मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) और असम जतियातावादी युवा छात्र परिषद द्वारा किया गया है। इस बंद में कांग्रेस के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। 
 
राज्य के अधिकांश जिलों में हो रहे प्रदर्शन का असर आम-जनजीवन पर पड़ा है। बंद के दौरान कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। दूसरी तरफ कई स्थानों से उग्र प्रदर्शन की खबरें भी प्राप्त हो रही है। असम के जोरहाट जिले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक परिवहन के बसों पर पथराव किया है। बंद का असर राज्य के तकरीबन सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। यहां सभी दुकानें बंद हैं और सार्वजनिक और निजी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »