26 Apr 2024, 16:12:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी का ऐलान, गोवा में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 10:04AM | Updated Date: Sep 21 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा में मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने नेतृत्व बदलाव को खारिज किया है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब तबीयत की वजह से राज्य में बीजेपी नीत सरकार के नेतृत्व में किसी भी तरह बदलाव से इनकार किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करके सुर्खियों में आने की कोशिश कर रही है क्योंकि उसके पास जरूरी संख्या बल नहीं है। बीजेपी नेता ने कहा कि सूबे में सरकार बहुत अच्छे से काम कर रही है और गठबंधन के साझेदार दृढ़ता से पर्रिकर का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं उठता। 
 
पर्रिकर की सेहत के लिए 10 मौलानाओं ने पढ़ी कुरान ख्वानी
गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मौलानाओं ने ‘कुरान ख्वानी (पाठ)’ का आयोजन किया। भाजपा के राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख जिनाह ने मीडिया को बताया है कि उन्होंने गोवा के विभिन्न हिस्सों से 10 मौलानाओं को भाजपा के राज्य मुख्यालय में बुलाया था। यहां मौलानाओं ने एक घंटे तक कुरान ख्वानी का पाठ किया और आधे घंटे तक पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए अल्लाह से दुआएं की। जिनाह ने बताया कि पर्रिकर ने राज्य में कई तरह से मुस्लिम समुदाय की मदद की। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को सहायता दी और हज हाउस के निर्माण में अपना समर्थन दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »