26 Apr 2024, 15:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 8:50PM | Updated Date: Jun 23 2018 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मनिहारन क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से चाचा-भतीजा समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार रामपुर मनिहारान क्षेत्र के शिवतासपुर गांव निवासी  किसान फैजान(44) और उसका भतीजा मुकर्रम (35) ट्रैक्टर ट्राली में पोपलर की लकड़ी भरकर युमुना नगर जा रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। इस हादसे में चाचा- भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। एक अन्य घटना में पटनी गांव निवासी अलताफ(24) मोटरसाइकिल में सवार होकर सहारनपुर से गांव लौट रहा था। इस बीच हलालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »