26 Apr 2024, 06:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

LoC पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, ढेर किए 5 पाक सैनिक, 3 बंकर भी उड़ाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 12:53PM | Updated Date: Apr 24 2018 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्‍मू। भारतीय सेना ने राजौरी और पुंछ में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया और तीन पाकिस्तानी बंकर को तबाह कर दिया। इस दौरान गोलीबारी में 20 पाकिस्तानी नागरिकों के जख्मी होने की भी खबर है। सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बट्टल इलाके के देवा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जहां पाकिस्तान के चार सैनिक मारे गए और दस से ज्यादा आम नागरिक जख्मी हुए। 
 
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने लगातार तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार)  सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद  भारतीय सेना ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार और सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी। इससे पहले दोनों सेनाओं के बीच शनिवार को पुंछ जिले के केर्नी सेक्टर में भारी गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद भारत ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने सोमवार को राजौरी और पुंछ सेक्टर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया और तीन पाकिस्तानी बंकर को तबाह कर दिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »