27 Apr 2024, 05:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Gujrat

धमकी प्रकरण में विधायक पुत्र गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 10:34PM | Updated Date: Feb 16 2018 10:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत के कामरेज क्षेत्र के भाजपा विधायक वी डी झालावाड़िया के बेटे शरद झालावाड़िया तथा उनके साथी शैलेश मेर को एक ट्रांसपोर्टर को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेशी के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सरथाणा पुलिस थाने में ट्रांसपोर्टर अल्पेश डोंडा ने गत सोमवार को दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि शरद शहर में तापी नदी के किनारे गत सोमवार की रात को रेत खनन करवा रहे थे और उन्होंने जब उनसे ऐसा नहीं करने को कहा तो उन्होंने उन्हें धमकाया। बाद में फोन पर भी उन्हें धमकी दी गयी। इसका ऑडियो क्लिप बाद में वायरल हो गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »