02 May 2024, 23:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भरूच। में कंपनी में गैस रिसाव, चार बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2021 5:13PM | Updated Date: Dec 31 2021 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में शुक्रवार को एक कंपनी में गैस रिसाव होने से चार लोग बीमार हो गए।पुलिस ने बताया कि अमलकेम नामकी एक कंपनी में आज सुबह अचानक गैस रिसाव हो गया। इस दौरान निकट की भूमी कंपनी में निर्माण काम कर रहे चार मजदूरों को आंखों में जलन और सांस लेने ने तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि सुबह गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »