26 Apr 2024, 08:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस की लिस्ट आते ही भड़के हार्दिक समर्थक, जमकर हुई तोड़फोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 11:36AM | Updated Date: Nov 20 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को 77 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. इसके कुछ समय बाद ही पाटीदारों और कांग्रेस के बीच फूट पड़ गई। टिकट बंटवारे को लेकर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) नेता हार्दिक पटेल के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच देर रात तक सूरत में हाथापाई चलती रही। हार्दिक समर्थकों ने कई जगह तोड़फोड़ भी की। पहले कांग्रेस की लिस्ट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया था।
 
मीडिया में कांग्रेस की एक फर्जी लिस्ट जारी हो गई। आखिर में देर रात कांग्रेस को 'असली लिस्ट' के साथ मीडिया के सामने आना पड़ा।कांग्रेस की लिस्ट में 77 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सिर्फ दो नेताओं को जगह मिली है। इसी बात को लेकर हार्दिक समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »