26 Apr 2024, 12:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार: बक्सर में DM के बाद अब OSD तौकीर ने की खुदकुशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2017 3:53PM | Updated Date: Nov 19 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बक्सर के डीएम रहे मुकेश पाण्डेय के खुदकुशी करने के बाद अब उनके ओएसडी रहे तौकीर अकरम ने भी आत्महत्या कर लिया है।तौकीर अकरम अभी बक्सर जिले में भूमि अधिग्रहण अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात ही तौकीर ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी थी। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिस घर में तौकीर ने खुदकुशी की है वहीं उनके माता-पिता भी रहते हैं।बेटे की मौत से दुखी मां ने कहा अगर कोई तकलीफ थी तो मुझे बताना चाहिए था।
 
ऐसा क्यूं किया जो बेटे ने ही फांसी लगा ली। तौकीर ने खुदकुशी क्यों की पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि बक्सर के डीएम रहे मुकेश पाण्डेय ने बीते अगस्त में गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। जीआरपी पुलिस थाने से करीब 1 किमी दूर बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडे का शव बरामद हुआ था। शव से मिले आईडेंटिटी कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »