26 Apr 2024, 06:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, कच्छ शीतलहर की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:02AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। उत्तरी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान शीत लहर चलने के आसार हैं जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ स्थानों में इस दौरान घना से अति घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती हिस्से, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश , पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में  सामान्य से ऊपर रहा।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा बिहार और पूर्व मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।  बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। रात का तापमान पूर्व राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों में तथा सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
 
देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह 08Þ 30 बजे आगरा और ग्वालियर में शून्य मीटर, अमृतसर, गंगानगर, चारू, दिल्ली, कोटा, टीकमगढ़, लखनऊ और गोरखपुर में 25 मीटर, जबकि टिहरी, हिसार, भिवानी , दिल्ली (सफदरजंग, पालम और अयानगर), गुना, भोपाल, फुर्सतगंज, वाराणसी, सीधी और खजुराहो में 50 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।  इसके साथ ही सुल्तानपुर, झांसी, बूंदी, सागर, शाजापुर, इंदौर, अंबिकापुर, रांची, पारादीप और गोपालपुर में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »