26 Apr 2024, 16:58:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी : विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 5:14PM | Updated Date: Nov 16 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्बाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करेगी तथा शिकायत मिलने पर निष्ठा और ईमानदारी से काम न करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विज ने आज यहां लोगों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें सेवा करने का अवसर मिला है। सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें सुधार की अभी भी गुंजाइश है। उन विभागों में एक-एक कर सुधार के कार्यों को अधिकारियों के सहयोग से अमलीजामा पहनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों को पूरा करने में तेजी लाएं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »