26 Apr 2024, 15:23:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव में चारों कांग्रेसी उम्मीदवारों को नकारेगी जनता : बादल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:27AM | Updated Date: Oct 20 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि इन चारों उपचुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी। उन्होंने आज यहां कहा कि पंजाबी अच्छी तरह  समझ गए हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र गुटका साहिब तथा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों की झूठी शपथ खाकर उन्हें ठगा है। लोग जानते हैं कि राज्य में सभी विकास कार्य तथा समाज कल्याण योजनाएं  पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली-भाजपा सरकार में शुरू किए  गए थे। कांग्रेस सरकार ने राज्य की बागडोर संभालते ही सभी विकास कार्य ठप  कर दिए। बादल ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा गांवों को दी ग्रांटे वापिस मंगवा ली गई।

पिछले  तीन सालों के दौरान कांग्रेस सरकार ने समाज के हर वर्ग से भेदभाव किया है।  खेती के कर्जे न माफ करने के कारण 1400 से ज्यादा किसान आत्महत्याएं कर  चुके हैं। नौजवानों से घर घर नौकरी का वादा किया था तथा उन्हे कोई सरकारी  नौकरी नही दी गई। दलित छात्रों को दलित छात्रवृत्ति से वंचित रखा गया है। उनके अनुसार चारों उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी हारेगी। मुख्यमंत्री यह मानकर कि उपचुनावों के परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन पर जनमत संग्रह नही होंगे, स्पष्ट तौर पर हार स्वीकार कर ली है। 

उन्होंने कहा कि तीनों रोड शो की विफलता के बाद मुख्यमंत्री ने वास्तविकता को स्वीकार कर लिया है। कैप्टन अमरिंदर ने स्वीकार कर लिया है कि उनकी पार्टी द्वारा अपनाया गया डंडा तंत्र लोगों के आगे नाकाम साबित हो रहा है। बादल के अनुसार पंजाब के बहादुर लोगों ने कभी भी जुल्म तथा अत्याचार के आगे घुटने नहीं टेके हैं। कांग्रेस पार्टी को नकारने का मन बना लिया है। मेरी बात नोट कर लो कि कांग्रेस के दोनो पैराशूट उम्मीदवार नकली कप्तान (संदीप संधू) तथा बाहरी दोनों क्षेत्रों दाखा तथा जलालाबाद से 24 अक्टूबर को बूरी तरह हारेंगे। यही हाल फगवाड़ा तथा मुकेरियां में कांग्रेसी उम्मीदवारों का होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »