26 Apr 2024, 12:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक : भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:05PM | Updated Date: Sep 22 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में काल्केरे गांव के पास वैन और कार के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार की रात में हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब कार पर सवार लोग अर्सीकेरे शहर में आयोजित गणेश उत्सव समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
 
मृतकों की पहचान गौतम सिंह, मदन सिंह, मुकेश सिंह और लोकेश के रूप में की गयी है। सभी अर्सीकेरे हासन जिले के निवासी थे। सभी घायलों को होसादुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »