29 Mar 2024, 20:54:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजदूत नियुक्त करने के अमेरिका और सूडान के निर्णय का स्वागत : सऊदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 10:37AM | Updated Date: Dec 8 2019 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब ने दो दशकों से अधिक समय के लंबे अंतराल के बाद अमेरिका और सूडान के एक-दूसरे के यहां अपने राजदूत नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सूडान में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति से पता चलता है कि वर्तमान में सूडान महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है।
 
इससे पहले सऊदी अरब ने अक्टूबर में कहा था कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की अमेरिकी सूची से सूडान को हटाने पर काम कर रहा है ताकि इस अफ्रीकी देश में स्थिरता सुनिश्चित हो सके। गौरतलब है कि सूडान की मौजूदा सरकार 17 अगस्त 2019 के संवैधानिक घोषणापत्र और राजनीतिक समझौते के तहत देश में बड़े पैमाने पर बदलाव एवं सुधार लाने की दिशा में काम कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »