28 Mar 2024, 21:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 15 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 5:00PM | Updated Date: Dec 6 2019 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंधार। अफगानिस्तान की सेना ने कंधार और हेलमंद प्रांतों में तालिबानी आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किये जिसमें कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी यह जानकारी दी। बयान के अनुसार सेना ने कंधार प्रांत के नेश जिले में तालिबानी ठिकानों पर गुरुवार दोपहर बाद हवाई हमले किये जिसमें नौ आतंकवादी मारे गये जबकि पड़ोसी प्रांत हेलमांड के निवार-ए-सरज जिले में किये हवाई हमले में छह हथियारबंद लड़ाके मारे गए। बयान के अनुसार सेना देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाये हुये है। कंधार और हेलमंद प्रांत सक्रिय तालिबान आतंकवादियों की ओर अभी इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »