28 Mar 2024, 18:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने अमेरिकी, आस्ट्रेलियाई बंधक रिहा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 6:05PM | Updated Date: Nov 19 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान ने कई वर्षों से बंधक बनाकर रखे गए एक -एक अमेरिकी और आस्ट्रेलियाई नागारिक को रिहा कर दिया है लेकिन इसके बदले तीन शीर्ष आतंकवादियों को भी सरकार ने रिहा किया है। एक स्थानीय मीडिया पोर्टल ने यह जानकारी दी  है। आईटीवी न्यूज ने बताया कि तालिबान ने केविन किंग (63) और टिमोथी वीक्स (50) को रिहा कर दिया है। 

ये दोनों अफगानिस्तान में अमेरिकी विश्वविद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे तथा कई वर्षों पहले तालिबान ने इनका अपहरण कर लिया था। इन दोनों की रिहाई का अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान ने स्वागत किया है। दोनों को सात अगस्त 2016 को बंधक बनाया गया था। इससे पहले अफगानी मीडिया ने सुबह कहा था कि अफगानिस्तान सरकार तीन शीर्ष तालिबानी आतंकवादियों को रिहा कर चुकी है और यह सौदा अमेरिकी और आस्ट्रेलियाई प्रोफेसर की सुरक्षित रिहाई के एवज में किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »