19 Apr 2024, 04:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी नहीं मानता की हमला हमने किया : ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 11:38AM | Updated Date: Sep 21 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री जरीफ मोहम्मद ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब स्वयं नहीं  मानता है कि उसके तेल संयंत्रों पर हुए ड्रोन हमलों में तेहरान का हाथ है। जारिफ ने ट्वीट कर कहा,‘‘सऊदी के ईरान पर आरोप निराधार है। सऊदी ने आज यमन में होदाइदेह (अल हुदाइदाह) के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर संयुक्त राष्ट्र संघर्ष विराम का उल्लघंन किया है। इस कार्रवाई का मतलब साफ है वह स्वयं इन हमलों में ईरान के हाथ होने की खबरों को नही मानता है।’’ इसके अलावा सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर 14 सितंबर को हुए हमले के बाद सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने शुक्रवार को यमन के उत्तरी क्षेत्र में अल हुदाईदाह प्रांत में हाउती विद्रोहियों पर कार्रवाई भी की है।
 
रतलब है कि 14 सितंबर को सऊदी की दो पेट्रोलियम कंपनियों पर ड्रोन से हमला किया गया था। सऊदी दरअसल हाउती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में यमन को हवाई क्षेत्र में मदद मुहैया करा रहा है जिसके वजह से शुरूवात में माना जा रहा था की यह हमला हाउती विद्रोहियों ने किया है। अमेरिका हालांकि लगातार इसके पीछे ईरान का हाथ होने की बात कह रहा है। वही ईरान ने अमेरिका के सभी आरोपों का खंडन कर हमले में शामिल होने से साफ इंकार कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »