28 Mar 2024, 22:08:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लड़की की खूबसूरती के कारण कटा चालान, फिर पुलिस ने किया प्रपोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:33PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से ही देशभर से भारी भरकम चालान के मामले सामने आ रहे। लेकिन उरुग्वे के पेसेंदू शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की को हेलमेट..न ही लाइसेंस या गाड़ी के कागज के कारण जुर्माना भरना पड़ा बल्कि इस लड़की को अपनी खूबसूरती के कारण चालान भरना पड़ा। बता दें कि यहां एक महिला अपनी बाइक से अपने निजी किसी काम की वजह से कहीं जा रही थी।
 
उसी दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया,और महिला से यह कहते हुए चालान काट दिया कि आपका चालान किसी कागज के ना होने की वजह से नहीं काटा जा रहा है बल्कि आपका चालान सिर्फ इसलिए काटा जा रहा है क्योंकि आपकी खूबसूरती से सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटक सकता है, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो सकती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला के काटे चालान पर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। उसने स्पेनिश भाषा में चालान पर लिखा 'ती अमो', जिसका मतलब होता है मैं आपसे प्यार करता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »