26 Apr 2024, 13:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : सनातन संस्था के कार्यकर्ता के घर से मिले आठ देसी बम, ATS ने किया अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 10:24AM | Updated Date: Aug 10 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) ने कम से कम 8 देसी बम नालासोपारा में रहने वाले सनातन संस्थान कार्यकर्ता के घर से बरामद किए हैं। स्कवॉयड को विस्फोटक बनाने का कच्चा माल भी पड़ोस की दुकान से बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार पास की दुकान से मिले कच्चे माल में बहुत बड़ी संख्या में गन पाउडर, डेटोनेटर हैं। जिनसे दो दर्जन बम पर्याप्त मात्रा में बनाए जा सकते हैं।
 
जांचकर्ता अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन विस्फोटकों का स्रोत क्या है और राउत कहां इनका प्रयोग करने वाला था। सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम ने राउत पर पिछले कुछ समय से नजरें रखी हुई थीं और उन्होंने डॉग स्कवॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर गुरुवार रात को उसके घर पर छापा मारा। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
 
एटीएस ने वैभव राउत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे भोईवाडा कोर्ट के सामने आज दोपहर तक पेश किया जाएगा। सनातन संस्थान की स्थापना 1999 में जयंत बालाजी अठावले ने की थी। सनातन संस्थान से जुड़े लोगों को चार जगहों- वाशी, ठाणे, पनवेल (सभी 2007 में हुए) और गोवा (2009 में) धमाकों, साल 2013 में नरेंद्र दाभोलकर की हत्या और 2015 में गोविंद पनसारे औप एमएम कलबुर्गी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »