26 Apr 2024, 06:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र: 1.5 लाख तक कर्ज माफ, 89 लाख किसानों को होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 5:18PM | Updated Date: Jun 24 2017 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि उनकी सरकार ने किसानों का 34 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि जिन किसानों ने 1.50 लाख तक का कर्ज लिया है उसे पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 90 फीसदी महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। इससे करीब 89 लाख किसानों को फायदा होगा। इतना ही नहीं सरकार ने किसानों को 25 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा भी की है। 
 
शनिवार को सीएम फड़नवीस ने किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया। फड़नवीस ने कहा कि इससे 90 फीसदी किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। ये कर्ज माफी छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना के तहत होगी। इससे पहले स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी ने कहा था कि अगर 25 जुलाई से पहले किसानों का लोन माफ नहीं हुआ, तो हम बड़े पैमाने और ताकत के साथ सड़कों पर उतरेंगे। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा का अगला सत्र 25 जुलाई से शुरू होने वाला है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »