26 Apr 2024, 10:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कलमेश्वर में नाबालिग लड़की की हत्या के विरोध में बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:41AM | Updated Date: Dec 10 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कलमेश्वर के ग्रामीणों ने सोमवार को लिंगा गांव में पांच साल की एक बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में इलाके में बंद रखा। पांच वर्षीय बेटी का शव रविवार को गांव के एक कृषि फार्म पर पाया गया था। पीड़तिा के सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया था और उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। पीड़तिा लड़की शुक्रवार दोपहर बाद से लापता थी। पुलिस ने एक संदिग्ध  मजदूर को गिरफ्तार किया है, मजदूर लगभग 42 घंटे तक पीड़ति के शव को छिपाये रखा।
 
उसे जब घटनास्थल पर बुलाया गया तब वह फसलों को पानी दे रहा था। उसने आने में देरी की इसलिए पुलिस उसके घर गई और उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार होने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि हत्या से पहले लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया था। स्थानीय लोग  इस घटना की निंदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए और त्वरित न्याय की मांग की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »