26 Apr 2024, 06:59:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई की बेस्ट बस का न्यूनतम किराया पांच रूपये होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:16AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में बेस्ट की बसों में दैनिक यात्रियों की संख्या इजाफा करने के उद्देश्य से बस का न्यूनतम किराया न्यूनतम 8 रूपये से घटाकर पांच रूपये कर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों से बेस्ट की बसो में यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार गिरावट को देखते हुए मुंबई महानगर पालिका के नए आयुक्त प्रवीण परदेसी किराया घटाकर यात्रियों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। बेस्ट की समिति में बेस्ट बसों के किराए में कमी करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंगलवार को समिति की बैठक मंजूर कर लिया गया। बेस्ट बसों में अबा पांच किलोमीटर के लिए 5 रूपये, 10 किलोमीटर तक के लिए 10 रूपये और 15 किलोमीटर तक के लिए 15 रूपये और 15 किलोमीटर से अधिक के लिए 20 रूपये का किराया लगेगा। दैनिक पास 50 रूपये का होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »