26 Apr 2024, 10:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव में भगवा की लहर : आदित्य ठाकरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 6:24PM | Updated Date: Apr 26 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर। मुंबई से सटे पालघर जिले के डहाणू में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सांसद राजेन्द्र गावित के लिए चुनाव प्रचार के दौरान शिव सेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यदि जनता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सत्ता के लिए चुनती है तो वे केवल कार्टून नेटवर्क का चुनाव करेंगे और कुछ नहीं। ठाकरे ने कांग्रेस की पूर्ण विफलता और भ्रष्टाचार को लेकर उसकी कड़ी आलोचना करते हुए जनता से कांग्रेस को नहीं चुनने की अपील की।
 
पिछले पांच वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य में कांग्रेस की सरकार के पापों को धोने में व्यस्त रही और आगामी पांच वर्ष विकास का होगा। उन्होंने कहा कि वह राज्य के हर हिस्से में चुनाव प्रचार के लिए गये और सब जगह भगवा लहर दिखायी दी है और जनता को हम पर पूरा भरोसा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »