26 Apr 2024, 06:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज आगरा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी - देंगे 3500 करोड़ की सौगात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 11:57AM | Updated Date: Jan 9 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को आगरा दौरे पर आ रहे हैं। वे ताजनगरी को 3500 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। उनके कार्यक्रम के लिए आगरा का कोठी मीना ग्राउण्ड तैयार हो चुका है। सभा स्थल को भगवा रंग से सजा दिया गया है। कडे़ सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.15 बजे आगरा पहुंचेगे। वे यहां गंगाजल, मेडिकल हब से साथ अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए एक घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस सभा में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए करीब दो लाख लोग सभा में पहुंचने वाले हैं। इनका जनपद में पहुंचना शुरू हो गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »