26 Apr 2024, 06:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेत से भरे सात ओवरलोड डंपर जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 7:32PM | Updated Date: Apr 21 2018 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खनिज विभाग के अमले ने राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर भारत भारती और पाढर के बीच रेत से भरे हुए सात ओवरलोड डंपरों को जब्त किया है। खनिज निरीक्षक अशोक नागले ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे के बाद हुई इस कार्रवाई में रेत लेकर महाराष्ट्र जा रहे छह डंपर और बैतूल में पंजीकृत एक डंपर जब्त किए गए हैं। ये सभी होशंगाबाद जिले से रेत लेकर आ रहे थे। डंपरों को रोककर जब दस्तावेजों की जांच की गई, तो मात्र छह घन मीटर रेत परिवहन करने अनुमति ली गई थी, लेकिन डंपरों में लगभग 10 घन मीटर रेत पाई गई। डंपरों को जब्त कर रात में ही गंज थाने लाकर खड़ा किया गया है। नागले के मुताबिक ओवर लोंिडग के चलते प्रत्येक डंपर पर 30 हजार रुपए से अधिक राशि अधिरोपित की जाकर जुर्माने की राशि वसूली जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »