26 Apr 2024, 16:46:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शपथ ग्रहण समारोह का BJP ने किया बहिष्कार, जानें किया है कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 2:51PM | Updated Date: Feb 22 2018 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर बड़वानी नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद तथा वर्तमान में पार्षद नंदराम कुशवाहा ने बताया कि कांग्रेस समर्थित परिषद के शपथ विधि समारोह में बुधवार को बड़वानी के कांग्रेस विधायक रमेश पटेल तथा खरगोन जिले के कसरावद के कांग्रेस विधायक सचिन यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

भाजपा नेताओं तथा क्षेत्रीय सांसद सुभाष पटेल को आमंत्रित नहीं किया गया। इसके चलते भाजपा के समस्त 11 पार्षदों ने पार्टी के निर्णय के अनुसार नगर पालिका परिषद के शपथ विधि समारोह का बहिष्कार कर दिया। दूसरी ओर नगर पालिका बड़वानी के अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान (कांग्रेस) ने बताया कि भाजपा नेताओं के आरोप गलत हैं। भाजपा के समस्त 11 पार्षदों को तथा स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।  समस्त पार्षदों को जिनमें भाजपा के पार्षद भी शामिल हैं,

को अलग से 25 -25 निमंत्रण पत्र देकर अपने परिचितों को शपथ विधि समारोह में निमंत्रित करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि चूंकि क्षेत्रीय भाजपा सांसद सुभाष पटेल बड़वानी से 35 किलोमीटर दूर राजपुर में रहते हैं, इसलिए केवल बड़वानी के ही भाजपा नेताओं को बुलाया गया था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी बड़वानी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि शपथ विधि कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया था, इसलिए आधिकारिक रूप से शासकीय कर्मचारियों अथवा अधिकारियों को निमंत्रण पत्र संबंधी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »