26 Apr 2024, 09:49:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 3:15PM | Updated Date: Feb 19 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की एक अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर एक व्यक्ति को आजीवन कारावास सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एन एम सिंह मीणा ने कल मनीष श्रीवास्तव नाम के आरोपी को दोषी पाए जाने पर सजा सुनायी। अभियोजन के अनुसार अक्टूबर 2016 को नीमच जिले के खोर गांव स्थित एक सीमेंट उद्योग की आवासीय कालोनी के निवास में मनीष श्रीवास्तव की पत्नी तृप्ति मृत अवस्था में कपड़े के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। पुलिस जांच में पता चला था कि तृप्ति की गला घोंट कर हत्या की गयी है। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था। पुलिस ने आरोपपत्र अदालत में पेश किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »