हरदा। मध्यप्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने प्रशासन का कांग्रेसीकरण कर दिया है। उन्होंने कल यहाँ एक पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया है कि आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस को लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। इसी के तहत जिला कलेक्टर ने उनके बेटे सुदीप पटेल के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सुदीप एक जनप्रतिनिधि और जनपद उपाध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पक्षपात की भावना से कार्य करती है, तो वे न्यायालय में जाएंगे।