26 Apr 2024, 13:36:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मारपीट के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 9:43PM | Updated Date: Oct 19 2019 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सुरक्षा कर्मचारी की पिटायी के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में विगत 16 अक्टूबर की देर रात ड्यूटी में कार्यरत डॉ. प्रवीण ठाकुर द्वारा विजय डहेरिया के साथ मिलकर सुरक्षा कर्मचारी के साथ मारपीट की गई।

 

सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मिले प्रमाणों के आधार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे तथा तीन सदस्यीय जांच दल बनाया गया था। जांच दल द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया डॉ. ठाकुर को दोषी पाया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »