26 Apr 2024, 06:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपयुक्त आवास मिलने तक खाली नहीं होंगे सरकारी मकान: शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 8:02PM | Updated Date: Oct 19 2019 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज कहा कि उपयुक्त आवास मिलने तक मकान खाली नहीं कराए जाएंगे। शर्मा ने यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से कहा है कि चक्की चौराहा, तुलसीनगर क्षेत्र के सरकारी आवास कर्मचारियों से तब तक खाली नहीं कराएं जाएं, जब तक उन्हें उपयुक्त शासकीय आवास नहीं दे दिये जाते। उन्होंने कहा कि जो आवास दिये गये, उनकी मरम्मत की जाना है, तो मरम्मत की जाये, अन्यथा दूसरे अच्छे उपयुक्त आवास आवंटित किये जायें।
 
जनसंपर्क मंत्री स्मार्ट सिटी क्षेत्र में आने वाले सरकारी मकानों के रहवासियों से मिलने तुलसीनगर चक्की चौराहा गये थे। चक्की चौराहा क्षेत्र वार्ड 31 के रहवासियों ने उन्हें बताया कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में उनके सरकारी आवास हैं। उनको उपयुक्त आवास दिये बिना आवास खाली करने को कहा जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि रहवासियों को फिक्र करने की जÞरूरत नहीं। उन्हें उपयुक्त आवास देने पर ही मकान खाली कराये जायेंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »