26 Apr 2024, 12:01:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरैना में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 5:36PM | Updated Date: Aug 18 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस नगर परिषद की अध्यक्ष और उनके पति पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अंजना बंसल और पति ब्रजेश बंसल ने कैलारस में बंशी वाले की पहाड़ी पर पचास फीट ऊंचा रास्ट्रीय ध्वज फहराया था जिसे शाम के समय ससम्मान नहीं उतारा गया। इस मामले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने अंजना बंसल और उनके पति के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »